रांची, अक्टूबर 20 -- आज दीपावली मनाई जाएगी। कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन सोमवार को प्रदोषकाल में माता लक्ष्मी की पूजा करना शास्त्रसम्मत है। इसबार दीपावली के दिन सोमवती अमावस्या का संयोग है। संध्या काल में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा होगी। साथ ही काली पूजा होगी। खुशियां मनाकर अपने घरों को दीपमालाओं से प्रकाशित करेंगे। प्रदोषकाल में होगी श्री गणेश और लक्ष्मी की पूजा पंडित रामदेव पाण्डेय के अनुसार प्रदोषकाल में श्री गणेश व माता लक्ष्मी की पूजा होगी। इस दिन संध्या प्रदोष काल में शाम 5:27 बजे से लेकर रात 8:20 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। जबकि अभिजीत मुहूर्त रात 11:10 बजे से लेकर 12:10 बजेतक रहेगा। वहीं, इस दिन सुबह में 7:15 बजे से 8:40 बजे तक राहुकाल रहेगा। व्यापारी वर्ग पूजा के बाद बदलेंगे बही-खाता ज्योतिषियों और धर्मशास्त्र...