वाराणसी, अक्टूबर 10 -- दीपावली के त्योहार में कुल 10 दिन शेष हैं। इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को मनेगी। इस दिन शाम को अमावस्या तिथि मिल रह है। दिवाली से पहले के दिनों में आप को खरीदारी के आठ शुभ मुहूर्त मिलेंगे। खरीदारी के इन मुहूर्तों की शुरुआत 10 अक्तूबर से हो रही है। खास यह कि इन आठ मुहूर्तों में तीन दिन सर्वार्थसिद्धि योग बनेगा। वहीं दो दिन अमृत सिद्ध योग बनेगा। काशी से प्रकाशित महावीर पंचांग के संपादक पं. रामेश्वरनाथ ओझा ने बताया कि 10, 11 और 20 अक्तूबर को सर्वार्थसिद्धि योग बनेगा। वहीं 11 और 19 अक्तूबर को अमृतसिद्धि योग मिलेगा। 12 अक्तूबर को रवि योग, 14 को पुष्य नक्षत्र, 17 को सिद्धि राजयोग, 18 को धन त्रयोदशी के शुभ मुहूर्त में खरीदारी की जा सकती है। इन आठ मुहूर्तों में पुष्य नक्षत्र में दीपावली की खरीदारी सबसे उत्तम माना गया है। दीपाव...