नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली का पर्व मनाया जाता है। हिन्दुसमुदाय का यह बड़ा और प्रमुख पर्व है। इस दिन शाम को गणेश लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। भारत के अलावा, संयुक्त राज्य अमेरिका सहित दुनिया भर के कई देशों में लाखों लोग इस रोशनी के त्योहार को मनाते हैं। अमेरिकी हिंदू समुदाय भी दिवाली को पूरी धूमधाम से मनाते हैं। दिवाली का पर्व पांच दिन का होता है, लेकिन इस बार दिवाली का पर्व छह दिन का है। अमावस्या तिथि दो दिन होने के कारण ऐसा है। दरअसल भारत और अमेरिका में समय के अंतर होने के कारण दिवाली की तारीख आदि जानना जरूरी है। द्रिक पंचाग के अनुसार न्यूयॉर्क में दिवाली सोमवार 20 अक्टूबर को मनाई जानी चाहिए। अमेरिका के अलग-लअघ शहरों के टाइम जोन के हिसाब से पूजा का मुहूर्त लग -लअग हो सकता है। दिवाली की पूजा प्रदोष काल में...