नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- हिंदू धर्म में दीवाली की रात मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी के साथ कुबेर देवता की पूजा होती है। इस दौरान मां लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। धन की देवी मां लक्ष्मी के कई मंत्र भी हैं जिनके उच्चारण से घर की शुद्धता हो जाती है और मन पवित्र हो जाता है। वहीं पूजा की कई विधियां हैं, जिसे ध्यान पूर्व किया जाना जरूरी है। वहीं पूजा से पहले लोगों में कई तरह के कन्फ्यूज भी होते हैं। जैसे मुख्य द्वार पर दीए की दिशा किस ओर हो या फिर स्वास्तिक बनाने का सही तरीका क्या है। एक सवाल है जिसे लेकर लोग काफी कन्फ्यूज होते हैं और वो है कि दीवाली की पूजा में मां लक्ष्मी की मूर्ति गणेश जी की किस ओर होना चाहिए? अगर आपको भी ऐसा ही कन्फ्यूजन होता है तो नीचे विस्तार से समझिए कि सही दिशा क्या है और क्यों है?मूर्तियों को इस दिशा में रखे...