नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- दीवाली के मौके पर घर के अलग-अलग स्थान पर रंगोली बनाने का महत्व है। जैसे प्रवेशद्वार, आंगन, पूजाघर। मान्यता है कि लक्ष्मी-कुबेर रंगोली बनाने से सुख, समृद्धि आती है। धन के देवता और देवी खुश होती हैं। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अगर आप भी इस बार लक्ष्मी-कुबेर रंगोली बनाने का मन बना रही हैं और तरीका नहीं पता तो यहां वीडियो देखकर स्टेप-बाई-स्टेप सीख सकते हैं। -सबसे पहले बीच में एक चौकोर आकार बनाएं। इसके बाद स्क्वेयर के चारों तरफ तीन-तीन रेखाएं बनाएं। नीचे वाली बड़ी, उसके बाद छोटी, फिर और छोटी। -अब इन रेखाओं के किनारों को वीडियो में दिखाए गए तरीके से मिलाना है। चारों साइड्स की तीनों रेखाओं को वीडियो में दिखाए गए तरीके से मिलाएं। -अब सबसे ऊपर वाली रेखा पर कमल की तीन पंखुड़ियां बनाएं यह कमल का फूल लगने लगेगा। ऐसा हर...