नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- Dhanteras Wishes in Hindi : रोशनी और दीपों के पांच दिवसीय पर्व दीपावली 2025 की शुरुआत धनतेरस 2025 के साथ हो जाती है। इस साल देशभर में धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर देव की पूजा करने का नियम बताया गया है। माना जाता है कि ऐसा करने से आरोग्य और धन-संपदा का वरदान मिलता है। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो इस दिन, समुद्र मंथन के दौरान, भगवान धनवंतरी अपने साथ अमृत का कलश और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से निरोगी रहने का वरदान भी मिलता है। अगर आप भी इस दिन अपने दोस्तों और परिजनों के लिए खुशहाली, आरोग्य और धन-संपदा का वरदान चाहते हैं तो उन्हें भेजें धनतेरस के एडवांस मैसेज, कोट्स और शुभकामना संदेश।धनतेरस विशेज, कोट्स इन हिं...