नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- दीपावली महापर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है, जिसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। यह दिन विशेष रूप से भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के लिए माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन किए गए धार्मिक कर्म, पूजा और खरीदारी अत्यंत शुभ और फलदायी माने जाते हैं। घर की सफाई करना, दीपक जलाना और लक्ष्मी माता की पूजा करना इस दिन का मुख्य हिस्सा है। साथ ही सोना, चांदी, बर्तन और अन्य धातु की वस्तुएं खरीदना भी परंपरा के अनुसार घर में समृद्धि और सौभाग्य लाता है। इस साल 18 अक्टूबर को धनतेरस है। धनतेरस पर मुख्य रूप से तीनों प्रमुख देवताओं की पूजा की जाती है: भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर, साथ ही यमराज का स्मरण भी किया जाता है। 1. भगवान धन्वंतरि की पूजा- भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के जनक और स्वास्थ्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.