नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- Dhanteras 2025: दीवाली वाले हफ्ते को लेकर लोग खूब एक्साइटेड होते हैं। पांच दिन वाले इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस के साथ होती है। हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को ही धनतेरस मनाते हैं। इस धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। ये त्योहार भगवान धन्वंतरि को समर्पित होता है। वहीं इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर की भी पूजा होती है। इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर को है। इस खास मौके पर लोग सोने-चांदी की खूब खरीददारी करते हैं। माना जाता है कि इस दिन की गई शॉपिंग घर में बरकत ले आती है। वहीं अगर आप धनतेरस से पहले ज्वेलरी वगैरल लेना चाहते हैं तो इसके लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। नीचे जानें इस मुहूर्तों के बारे में...धनतेरस से पहले शुभ मुहूर्त माना जाता है कि धनतेरस पर सोना चांदी खरीदना शुभ होता है और इससे कई लाभ मिलते हैं। धनतेरस व...