नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- धनतेरस को धन्वंतरि त्रयोदशी भी कहा जाता है। दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस से ही होती है। यह त्योहार विशेष रूप से धन, समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन सोना, चांदी, धातु के बर्तन और अन्य शुभ वस्तुएं खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है, और शाम को दीपक जलाना इसे और भी पवित्र बनाता है।दीपक जलाने का महत्व और दिशा धनतेरस की शाम को घर के मुख्य द्वार, खिड़कियों और आंगन में दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होती है। इस दिन यमराज के नाम का दीपक दक्षिण दिशा में जलाना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। माना जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.