नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- Dhanteras : हर साल कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इसी दिन से पांच दिन तक चलने वाले दीपोत्सव (दीवाली) की शुरुआत होती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरि, कुबेर महाराज और माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और धन-वैभव की वृद्धि होती है। इस दिन सोना-चांदी, बर्तन या नई चीजें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुएं 13 गुना तक वृद्धि का प्रतीक बनती हैं।कब है धनतेरस 2025? इस साल त्रयोदशी तिथि दो दिनों तक रहेगी, जिसकी वजह से कई लोगों में यह भ्रम है कि धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाई जाए या 19 को। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर 19 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.