नई दिल्ली, फरवरी 8 -- Deoli Election Result 2025 LIVE: दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आने वाले देवली विधानसभा का इतिहास बड़ा ही रोचक रहा है। साल 2008 तक कांग्रेस के खाते में रही यह सीट अगले ही चुनाव यानी 2013 से आम आदमी पार्टी की हो गई। इसे आप का गढ़ भी कहा जा सकता है, क्योंकि यहां से पार्टी ने लगातार 3 बार शानदार जीत दर्ज की है। साल 2013 में यहां से प्रकाश ने जीत का आगाज किया, जो 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में भी जारी रहा। पहले प्रकाश ने भारतीय जनता पार्टी के गगन राणा को हराया। वहीं, 2015 में भाजपा के ही अरविंद कुमार को हराया। 2020 में भी आप के प्रकाश जरवाल ने भाजपा के अरविंद कुमार को चुनाव में हराया। करीब 2 लाख 64 हजार मतदाताओं वाली देवली सीट पर इस बार मुकाबला आप के प्रेम कुमार चौहान, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के दीपक तंवर और कांग्...