नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, अप्रैल 26 -- दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। दिल्ली के कई हिस्सों में लू की स्थिति बनी रही। वहीं प्रदूषण भी बढ़ा रहा। दिल्ली में मई और जून का महीना भीषण गर्मियों वाला होता है, लेकिन इस बार अप्रैल में ही गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। अप्रैल महीने के अभी तक बीते ज्यादातर दिनों में पारा सामान्य से 3 से 4 डिग्री तक ऊपर रहा है, जबकि लू की स्थिति वाले 3 दिन आ चुके हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर और सामान्य से साढ़े चार डिग्री ज्यादा होने पर उसे लू या हीट वेव की स्थिति माना जाता है। रिज में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं लोधी रोड पर 41.8...