नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, मार्च 24 -- राजधानी दिल्ली में अब टेम्प्रेचर का टॉर्चर अब बढ़ने वाला है। अगले तीन दिनों के बीच अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में रविवार सुबह से ही तेज धूप निकली रही। इस दौरान दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचने, जबकि न्यूनतम तापमान के 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.