नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, जून 16 -- राजधानी दिल्ली में रविवार को तेज हवाओं के साथ हुई मध्यम बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में नौ डिग्री तक की गिरावट आई है। दिल्ली का अधिकतम तापमान भी एक दिन पहले की तुलना में छह डिग्री से ज्यादा कम हुआ है। मौसम में हुए इस बदलाव ने गर्मी से बेहाल लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी है। तीन दिन के लिए येलो अलर्ट : मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों के बीच दिल्ली में आंधी-बारिश जैसी मौसमी घटना के आसार बने हुए हैं। इसके चलते 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान के 40 डिग्री से नीचे ही रहने की संभावना है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में शनिवार का दिन भी खासा गर्म रहा था। खासतौर पर लोगों को उमस भरी गर्मी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.