नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, मई 17 -- राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को मौसम की गर्मी और नरमी एक साथ दिखाई दी। दिन में झुलसाने वाली धूप से लोग परेशान नजर आए। इस दौरान पारा चढ़कर 42 डिग्री के पार चला गया। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन था। वहीं, शाम को मौसम ने करवट बदली और दिल्ली की ज्यादातर स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हुई। इसके चलते तापमान में गिरावट आई। साथ ही, दो दिनों से छाई धूल भी छट गई। मौसम विभाग ने शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है। आज अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। आईएमडी ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.