नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- राजधानी दिल्ली में तेज धूप के कारण गर्मी फिर से लौटती हुई दिख रही है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में शनिवार दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग तीन डिग्री ज्यादा रहा। यह इस सितंबर महीने का सबसे गर्म दिन रहा। दिल्ली से मॉनसून की विदाई के बाद खासतौर पर रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिन और रात दोनों ही का तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। दिल्ली के सफदरजंग में शनिवार दिन का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 92 से 55 फीसदी तक रहा। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि...