नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, मई 6 -- दिल्ली में सोमवार को दिनभर छाए बादलों, हल्की बारिश और नमी भरी हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी मौसम का यह रुख बना रहेगा। विभाग ने तेज हवा के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। तेज हवाओं और बारिश के चलते दिल्ली की अबोहवा में भी सुधार देखा जा रहा है। दिल्ली में इस बार जनवरी से अप्रैल तक का महीना सामान्य से ज्यादा गर्मियों वाला रहा। अप्रैल में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग ढाई डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मई की शुरुआत होते ही मौसम ने एकदम से करवट बदल ली है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में शिकायतों के लिए एक नंबर,इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से जुड़ेंगे सभी विभाग दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सोमवार सुबह से ही हल्के बादलों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.