नई दिल्ली, मार्च 7 -- Delhi Weather: राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 8.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले चार दिन तक दिल्ली में सुबह-शाम हल्की ठंडक बने रहने के आसार हैं। बीते 14 वर्ष में सात मार्च सबसे ठंडा रहा। नौ और 10 मार्च को दिल्ली में 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।  मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। मंगलवार और बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया था, वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रहा। बीते 14 वर्ष में इससे पहले सबसे कम न्यूनतम तापमान 9 डिग्री वर्ष 2019 में दर्ज किया गया था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.4 ड...