नई दिल्ली, जनवरी 30 -- दिल्ली के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। अगर आपको लगा कि ठंड से राहत मिल गई है, तो संभल जाइए। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राजधानी में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट आएगी और शनिवार से बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। आज भी सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं।6 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, बढ़ेगी ठिठुरन गुरुवार को भी अलग-अलग इलाकों में बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, कल तक तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से अगले कुछ दिनों तक तापमान 6-8 डिग्री के बीच बना रहेगा।वीकेंड पर बारिश और 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं अगर आप शनिवार या रविवार को बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। शनिवार से...