नई दिल्ली, मार्च 31 -- दिल्ली के कमला मार्केट स्थित रामलीला मैदान में रविवार सुबह से दोपहर तक इंडिया गठबंधन की महारैली आयोजित होने जा रही है। इसमें हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान के आसपास सुरक्षा और यातायात के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों से सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रामलीला मैदान के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है। यहां उन्हें जाम का सामना करना पड़ सकता है। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव सहित विभिन्न विपक्षी दलों के शीर्ष नेता रामलीला मैदान की इस महारैली में भाग लेंगे। यह रैली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की पृष्ठभूमि में आयोजित की जा ...