नई दिल्ली, जनवरी 1 -- Delhi Police Driver Answer Key 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। वे सभी अभ्यर्थी जो दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आंसर-की की सहायता से अपना अनुमानित स्कोर चेक कर सकते हैं।3 जनवरी तक दर्ज कराएं अपनी आपत्ति आयोग ने आंसर-की के साथ-साथ 'ऑब्जेक्शन विंडो' भी खोल दी है। यदि किसी अभ्यर्थी को आयोग द्वारा जारी किसी प्रश्न के उत्तर पर संदेह है या वह उसे गलत मानता है, तो वह ऑनलाइन माध्यम से अपनी चुनौती पेश कर सकता है। अंतिम तिथि: आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। शुल्क: प्रत्येक प्रश्न या उत्तर को चुनौती देने के लिए अभ्यर्थी को 50 रुपये का भुगतान...