नई दिल्ली, जनवरी 13 -- Delhi Police Constable Answer Key 2025: कर्मचारी चयन आयोग (ssc) ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला भर्ती परीक्षा 2025 की 'प्रोविशनल आंसर-की' और उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब ssc.gov.in पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। Delhi Police Constable Answer Key 2025 Direct Linkमहत्वपूर्ण तिथियां और समय एसएससी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, आंसर-की लिंक 13 जनवरी 2026 को एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी केवल 16 जनवरी 2026 (शाम 6:00 बजे) तक ही अपनी आंसर-की देख सकते हैं और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद पोर्टल से लिंक हटा दिया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों ...