नई दिल्ली, फरवरी 8 -- Delhi Nursery Admission 2026: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में दाखिले की प्रक्रिया अब अपने महत्वपूर्ण पड़ाव पर है। अपने बच्चों का दाखिला देश के प्रतिष्ठित स्कूलों में कराने का सपना देख रहे अभिभावकों के लिए यह समय बहुत सावधानी बरतने का है। शिक्षा निदेशालय (DoE) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, दाखिले की दौड़ में शामिल होने के लिए सही डॉक्यूमेंट का होना सबसे अनिवार्य शर्त है।दाखिले के लिए सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट आवेदन फॉर्म भरते समय किसी भी तरह की गलती या डॉक्यूमेंट की कमी बच्चे का अवसर छीन सकती है। अभिभावकों को नीचे दिए गए कागजात पहले से तैयार रखने चाहिए: 1. बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र: यह सबसे बुनियादी और अनिवार्य डॉक्यूमेंट है। इसमें बच्चे का नाम और जन्म तिथि स...