नई दिल्ली, फरवरी 8 -- Delhi Election Results 2025 Congress: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों ने कांग्रेस पार्टी के लिए गंभीर चिंतन का अवसर पेश किया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, रुझानों में भाजपा की 45 सीटों पर बढ़त है वहीं सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) 24 सीटों पर आगे है। इस बीच, कांग्रेस एक बार फिर से राजधानी में अपना खाता खोलने में असफल दिख रही है। यह नतीजे न केवल पार्टी की वर्तमान रणनीतियों की विफलता को दर्शाता है, बल्कि भविष्य के लिए महत्वपूर्ण सबक भी प्रदान करता है। हालांकि कांग्रेस की हार के मुख्य कारणों की असली वजह अंतिम चुनाव परिणाम आने पर ही पता चलेंगे लेकिन मौजूदा हालात काफी कुछ बयां कर रहे हैं।मुख्य कारण गठबंधन की असफलता: कांग्रेस और आप, दोनों ही इंडिया (INDIA) गठबंधन के सदस्य होने के बावजूद, दिल्ली चुनाव में सीट-बंटवारे पर...