नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- दिल्ली में नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही शीतलहर जैसे हालात बन गए हैं। आमतौर पर दिसंबर अंत में ऐसी कड़ाके की सर्दी पड़ती है। ठंड का आलम यह है कि रविवार सुबह तीन वर्षों में नवंबर महीने में सबसे सर्द रही। पारा 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में इस बार सामान्य से काफी पहले ही ठंड की शुरुआत हो गई है। आमतौर पर नवंबर के पहले तीन सप्ताह में हल्की सर्दियां पड़ती हैं। मगर इस बार उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और उत्तरी पश्चिम दिशा से आने वाली हवा के चलते पारे में गिरावट आई है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में रविवार काे न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है। बीते तीन सालों में नवंबर के लिए यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है। इससे पूर्व 22 नवंबर 2022 को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.