नई दिल्ली, फरवरी 8 -- Delhi Cantt Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। दिल्ली की 70 सीटों में से एक दिल्ली कैंट सीट पर आम आदमी पार्टी के वीरेंद्र कादियान ने बाजी मारी है। उन्होंने बीजेपी के भुवन तंवर को 2029 वोटों से हरा दिया है। जहां आम आदमी पार्टी के वीरेंद्र सिंह कादियान को 22191 वोट मिले हैं, वहीं बीजेपी के भुवन तंवर को 20162 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के प्रदीप कुमार उपमन्यु रहे जो महज 4252 वोट जुटा सकें। इस बार आम आदमी पार्टी की तरफ से माजूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान एक बार फिर मैदान में थे। वहीं भाजपा के भुवन तंवर और कांग्रेस ने प्रदीप कुमार उपमन्यु को टिकट थमाया था। बता दें कि दिल्ली कैंट विधानसभा सीट नई दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। दिल्ली कैंट सीट पर 60 हजार से अधिक मतदाता अप...