नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- Delhi 1 Dec Weather Updates: राजधानी दिल्ली में अब रात और सुबह के साथ ही दिन के समय भी सर्दी का अहसास बढ़ रहा है। रविवार को इस मौसम में पहली बार अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। अगले दो दिनों के बीच तापमान में गिरावट का यह रुख बना रहेगा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक रह सकता है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में रविवार सुबह हल्की धुंध देखने को मिली। दिन चढ़ने के साथ ही धुंध साफ हो गई और खिली हुई धूप निकल आई। हालांकि, दोपहर बाद हल्के बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। इसके चलते धूप कमजोर रही और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है। यह भी पढ़ें- पारा लुढ़कते ही सर्द हो गईं राते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.