नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में दिवाली का नाम सबसे ऊपर आता है। पूरे साल लोग इस पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं। दिवाली सिर्फ रोशनी और पटाखों का त्यौहार नहीं है, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। इस दौरान लोग अपने घरों की सफाई करते हैं, रंगोली सजाते हैं, दीये जलाते हैं और नए सामान की खरीदारी करते हैं। दिवाली केवल एक दिन का त्यौहार नहीं है, बल्कि यह पांच दिनों तक चलने वाला महापर्व है। हर दिन का अपना धार्मिक महत्व और अलग पूजन-विधान होता है। पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है और समापन भाई दूज पर। इन पांच दिनों में मुख्य आकर्षण माता महालक्ष्मी की पूजा होती है, जो कार्तिक अमावस्या की रात में की जाती है। इस दिन लोग घर-आंगन में दीप जलाकर अंधकार को दूर करते हैं और धन-समृद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.