राहुल मानव, फरवरी 17 -- डीडीए ने अपनी प्रीमियम हाउसिंग स्कीम के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 20 फरवरी कर दी है। इच्छुक खरीदार इस तारीख तक आवेदन करने के साथ.साथ फ्लैट की श्रेणी के अनुसार बयाना राशि भी जमा कर सकते हैं। इस योजना में वसंत कुंजए द्वारका और रोहिणी जैसे प्रमुख इलाकों के कुल 582 फ्लैट्स और गैरेज ई.नीलामी के जरिए बेचे जाएंगे। इसमें अलग.अलग श्रेणियों के लिए सुरक्षा राशि 1 लाख से 15 लाख रुपये तक तय की गई है।कहां-कहां फ्लैट? अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की खास स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब अब फ्लैट खरीदार 20 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यही नहीं वे फ्लैट खरीदने के लिए जरूरी पैसे भी जमा कर सकते हैं। इस आवास योजना में 582 फ्लैट और गैरेज के लिए ई-नीलामी होगी। इसमें वसंत कुंज,...