नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 35वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इशांत शर्मा के फील्ड छोड़ने को लेकर बवाल हुआ। दरअसल, 19वां ओवर डालने के तुरंत बाद इशांत शर्मा ने मैदान छोड़ दिया, जिसको लेकर अंपायर ने सवाल उठाए। कुछ देर नियमों को लेकर बहस चली फिर गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा ने एक ऐसी चाल चली जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान था। बता दें, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में गुजरात टाइंटस के सामने जीत के लिए 204 रनों का टारगेट रखा है। इशांत शर्मा के मैदान छोड़ने की घटना 19वें ओवर के बाद की है। अपने कोटे का तीसरा ओवर डालने के बाद इशांत शर्मा ने तुरंत फील्ड छोड़ दी थी। हालांकि यह नियमों के खिलाफ था, जिसकी वजह से अंपायरों ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.