नई दिल्ली, फरवरी 7 -- CTET February 2026 Rules, Dress Code, Guidelines : सीबीएसई आज 7 और कल 8 फरवरी को केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 सीटीईटी का आयोजन करने जा रहा है। दोनों दिनों में पेपर-1 और पेपर-2 की परीक्षाएं होंगी। आज 7 फरवरी को पेपर-2 सुबह 9.30 से दोपहर 12.00 बजे तक और पेपर-1 दोपहर 2.30 से शाम 5.00 बजे तक आयोजित होगा। 8 फरवरी को भी यही टाइमिंग रहेगी। परीक्षा 2:30 घंटे की अवधि की होगी। सीबीएसई ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे अपना सटीक परीक्षा तिथि और समय अपने प्रवेश पत्र में दर्ज जानकारी से ही सुनिश्चित करें और उसी के अनुसार परीक्षा केन्द्र पर पहुंचें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि एडमिट कार्ड से मां के नाम का मिलान होग...