नई दिल्ली, फरवरी 23 -- CTET Answer Key 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। परीक्षा संपन्न होने के बाद अब अभ्यर्थी बेसब्री से अपनी 'आंसर-की' और नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। पिछले रुझानों के अनुसार, बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोविजनल आंसर-की जारी करने की तैयारी में है।आंसर-की और आपत्ति दर्ज करने का मौका सीबीएसई सबसे पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना है। यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि बोर्ड द्वारा दिए गए किसी प्रश्न का उत्तर गलत है, तो उन्हें उस पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न एक निर्धारित शुल्...