नई दिल्ली, मार्च 23 -- चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का रविवार को चेपॉक के मैदान पर बल्ला गरजा। उन्होंने आईपीएल 2025 में पहले मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। ऋतुराज ने 26 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 सिक्स शामिल हैं। उन्होंने एक खास कारनामा अंजाम दिया, जो वो पहले कभी नहीं कर सके। उन्होंने महज 22 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी। यह उनकी आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी है। ऋतुराज ने अब तक आईपीएल में कुल 19 फिफ्टी लगाई हैं। दाए हाथ क बल्लेबाज ने साल 2020 में आईपीएल डेब्यू किया था। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बतौर ओपनर राहुल त्रिपाठी (2) सस्ते में आउट हो गए। उन्हें तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर विकेटकीपर रयान रिकेल्टन को कै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.