नई दिल्ली, मार्च 24 -- ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया। सीएसके का पहला मुकाबला रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ था। इस एल क्लासिको मुकाबले को मेजबान टीम ने 4 विकेट से जीता। सीएसके की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर धोनी की स्टंपिंग से लेकर रचिन रविंद्र की धमाकेदार पारी तक तारीफें हुई। मगर इस बीच एक और वीडियो ने हर किसी का ध्यान खींचा। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस सीएसके पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा रहे हैं। यह भी पढ़ें- क्या धोनी पर्दे के पीछे से कर रहे CSK की कप्तानी? ऋतुराज को लेकर कह गए बड़ी बात वायरल वीडियो में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और खलील अहमद दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही गायकवाड़ इस तेज गेंदबाज को बॉल थमाते हैं तो खलील अपनी जेब से कुछ चीज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.