नई दिल्ली, मार्च 3 -- Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra के इस महीने के अंत में भारत में लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है। लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइसों का लॉन्च 11 मार्च, 2025 को एक इवेंट में किया जाएगा। Xiaomi 15 Ultra एडवांस्ड कैमरा और प्रीमियम डिज़ाइन के साथ आता है। यह स्मार्टफोन भारत में 16GB + 512GB कॉन्फ़िगरेशन के साथ सिल्वर क्रोम कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। Xiaomi 15 काले, सफेद और हरे रंगों में आएगा, जिसमें 12GB + 512GB वर्जन होगा। दोनों मॉडल Amazon.in, mi.com और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए बेचे जाएंगे। Xiaomi 15 Ultra का 28 फरवरी को चीन में पेश किया गया है। Xiaomi 15 ग्लोबल वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन Xiaomi 15 फोन के ग्लोबल मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.36-इंच 8T LTPO AMOLED स्क्रीन है। यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस है, जिसे 16GB तक LPDDR5...