प्रधान संवाददाता, दिसम्बर 24 -- पीएमसीएच में 12.15 बजे ओपीडी में सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या कम दिखी। हर विभाग में मंगलवार को 20 फीसदी कम मरीज आए। हालांकि गंभीर मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आयी। इमरजेंसी में मरीजों की संख्या 25 फीसदी बढ़ गई है। ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट के मरीज इमरजेंसी में पहुंच रहे हैं। पीएमसीएच के छाती रोग विभाग के ओपीडी में दो दिन पहले तक 80 से 90 मरीज पहुंचते थे, लेकिन ठंड के कारण मंगलवार को 50 मरीज ही पहुंचे। ऐसी ही स्थिति सभी विभागों की ओपीडी में देखने को मिली। इनडोर में भर्ती मरीजों को पर्याप्त कंबल दिया जा रहा है। लेकिन सबसे अधिक परेशानी भर्ती मरीजों के परिजनों को हो रही है। ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं होने से कड़ाके की ठंड काटना मुश्किल हो रहा है। अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं होने से परीजन भटक रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.