नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- Cold Alert, Weather Update 21 November: देशभर में ठंड बढ़ रही है। न्यूनतम तापमान में कमी आ रही है। इस बीच, 22 और 23 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 23-24 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, 21-24 तमिलनाडु, 21-23 नवंबर के दौरान केरल, माहे में, 21, 22 और 25 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप में भारी बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान छह डिग्री से कम रहा, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों, पंजाब में कई जगह, मध्य प्रदेश में कुछ जगह, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर...