देहरादून। विनोद मुसान, अप्रैल 15 -- सीएम हेल्पलाइन में सबसे अधिक बिजली-पानी से संबंधित शिकायतें पहुंच रही हैं। लेकिन जिस तादाद में लोग शिकायत दर्ज करा रहे हैं, उतनी तेजी से इनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाराजगी जताई है। इतना ही नहीं, कुछ विभाग तो ऐसे हैं, जिन्होंने बीते 30 दिनों से पोर्टल पर लॉगइन ही नहीं किया है। ऐसे में शिकायतों की पेंडेंसी लगातार बढ़ती जा रही है। सर्वाधिक लंबित 7713 शिकायतें उत्तराखंड जल संस्थान की हैं, जिनमें लोगों ने घरों में पानी नहीं आने की शिकायत दर्ज की है। सीएम हेल्पलाइन पर अब तक कुल छह लाख 34 हजार 135 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से एक लाख 84 हजार 480 शिकायतें नौ मई 2023 से 17 मार्च 2025 के बीच प्राप्त हुई हैं। इनमें से 68.70 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। ...