रांची, जुलाई 3 -- झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को भाजपा के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भोगनाडीह में हूल दिवस के दौरान हथियारों के साथ पकड़े गए लोगों का संबंध पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से है। भट्टाचार्य ने सवाल उठाया कि ये लोग हथियार लेकर भोगनाडीह में क्या करने गए थे और क्या उनकी मंशा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हत्या की थी? क्या हूल दिवस पर कैबिनेट के अन्य मंत्रियों की हत्या की साजिश रची गई थी ? सुप्रियो ने कहा कि भोगनाडीह में हथियारबंद लोगों का पकड़ा जाना संदिग्ध है और इसका संबंध चंपाई से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता संताल को मणिपुर बनाने की लगातार साजिश रच रहे हैं। लेकिन झामुमो के कर्मठ, जुझारू कार्यकर्ता के रहते भाजपा के नापाक इरादे झारखंड में कभी पूरे नहीं होंगे।दिल्ली से...