शिमला, अगस्त 25 -- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को पेखुबेला सौर परियोजना में भ्रष्टाचार का संदेह तो वह सीबीआई या ईडी में शिकायत दर्ज कराए। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पेखुबेला सौर परियोजना में भ्रष्टाचार और कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोपों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को भाजपा को खुली चुनौती दी। सीएम सुक्खू ने कहा कि अगर भाजपा को किसी भी तरह के भ्रष्टाचार या कार्यान्वयन कंपनी को किसी तरह का फायदा पहुंचाने का संदेह है तो वह सीबीआई और ईडी में शिकायत दर्ज कराए। इस मुद्दे पर भाजपा के बिक्रम सिंह द्वारा शुरू की गई चर्चा का जवाब देते हुए सुक्खू ने कहा कि 32 मेगावाट की यह...