नई दिल्ली, जून 1 -- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की उत्तराखंड की 2 दिन की यात्रा को कवर करने के लिए हरिद्वार मीडियाकर्मियों को ले जा रहे कम से कम 5 वाहन रविवार को सुबह हादसे का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा हरिद्वार से कुछ किलोमीटर दूर सुबह लगभग 10 बजे हुआ। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के बाद अपने परिवार के सदस्यों के साथ उत्तराखंड के हरिद्वार के दो दिवसीय दौरे के लिए शालीमार बाग स्थित अपने आवास से रवाना हुईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के काफिले में शामिल एक कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसकी वजह से काफिले के पीछे चल रही मीडिया की 5 गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। हालांकि सीएम कार्यालय ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि दोषी चालक मुख्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.