उज्जैन, फरवरी 11 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को उज्जैन में थे और यहां उन्होंने हरियाखेड़ी में 1133.67 करोड़ की लागत से बनने वाली जल आवर्धन परियोजना के लिए भूमिपूजन किया। इसके बाद कालिदास अकादमी के मंच से उज्जैन को कई सौगाते दीं। इस दौरान उन्होंने धन्वन्तरी का संबध उज्जैन से बताते हुए यहीं पर आयुर्वेदिक एम्स बनाने की घोषणा की। सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए जल आवर्धन परियोजना पर काम किया जा रहा है। इस दौरान सीएम ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाली 16 गाड़ियों और पांच अन्य वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए सीएम यादव ने सोशल मीडिया पर बताते हुए लिखा, 'सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को नई गति देते हुए आज उज्जैन में नगर निगम की Rs.1133.67 करोड़ की लागत वाली 'हरियाखेड़ी ज...