देहरादून, जून 3 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में 54 करोड़ के जमीन घोटाला मामले में बड़ा ऐक्शन हुआ है। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने इस केस से जुड़े 12 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इन अधिकारियों में वरिष्ठ IAS और PCS अधिकारी शामिल हैं। बता दें कि यह घोटाला नगर निगम की ओर से कम कीमत वाली जमीन को ज्यादा दाम पर खरीदने से जुड़ा है।क्या है पूरा मामला? पहले आपको बताते हैं कि पूरा मामला दरअसल है क्या। यह केस हरिद्वार नगर निगम की ओर से खरीदी गई 35 बीघा जमीन से जुड़ा है। बताया गया कि यह जमीन शहर के पास एख कूड़े के ढेर के पास है। यह जमीन मूलरूप से खेती-किसानी से जुड़ी है। अब इस मामले में आरोप है कि इस जमीन की न तो कोई उपयोगिता थी और न ही तत्काल कोई जरूरत थी। इसके बाद भी देहरादून नगर निगम ने इसे 54 करोड़ में खरीद लिया। इसमें खास बात यह है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.