रायपुर, जून 6 -- छत्तीसगढ़ में मॉनसून की एंट्री के बाद भी बारिश पर ब्रेक लग गया है। सिस्टम नहीं बनने के कारण कुछ दिनों से हल्की से मध्यम बूंदाबांदी हो रही है। मॉनसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितयां भी नहीं बन रही हैं, जिसके कारण दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बस्तर संभाग में ही अटका हुआ है। इधर मौसम विभाग ने 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ में सप्ताहभर से अच्छी बारिश नहीं होने से अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। अधिकतम तापमान फिर बढ़ने लगा है। रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर में तेज धूप का एहसास भी हो रहा है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, रायगढ़, जशपुर, सुरगुजा, बलरामपुर जिले के येल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.