नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- Chhath Puja 2025 Wishes: हिंदू धर्म में छठ पर्व का विशेष महत्व है। खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में इस पर्व की अलग ही रौनक देखने को मिलती है। हालांकि पिछले कुछ सालों से छठ पूजा कई लोग करने लगे हैं। ऐसे में देशभर में इस पर्व की चमक दमक अलग ही होती है। आराधना और आस्था के इस पर्व की शुरुआत आज यानी 25 अक्टूबर से हो रही है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व को मुख्य रूप से बिहार में मनाया जाता है। इस पर्व में महिलाएं अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। साथ ही संतान की दीर्घायु और खुशहाल जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस पर्व की शुभकामनाएं अपनों को भेजें बिना आज का दिन अधूरा ही है। तो नीचे पढ़ें कई ऐसी शुभकामनाएं जिसे पढ़कर अपनों के चेहरे पर मुस्कान आना तय है। 1. छठ देता है संतान के दीर्घायु का वरदान, आपके जीव...