नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- हिंदू धर्म में कई ऐसे तीज-त्योहार है जो वक्त के साथ-साथ ग्लोबल हो चुके हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इनकी धूम देखने को मिलती है। इनमें से एक है छठ महापर्व। मूलरूप से बिहार में मनाए जाने वाले इस पर्व की खुशबू अब धीरे-धीरे देश के लगभग हर एक कोने में जा चुकी है। बिहार के साथ-साथ झारखंड और उत्तर प्रदेश में भी इस पर्व को पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। चार दिवसीय इस पर्व का आज आखिरी दिन है। हर साल ये महापर्व कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होता है। आज उषा अर्घ्य देने के साथ ही छठ की पूजा पूरी हो जाएगी। जानिए उषा अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त क्या है और आसान तरीके से इसकी विधि को भी समझिए...उषा अर्घ्य का शुभ मुहूर्त छठ पूजा में भगवान सूर्यदेव और छठी मैया को पूजना शुभ माना जाता है। मान्यता ...