नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- Chhath puja arag date and time 2025: हिंदू धर्म में छठ पर्व का खास महत्व है। यह त्योहार भगवान सूर्य व छठ मैय्या को समर्पित है। छठ चार दिवसीय पर्व है, जिसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है और समापन ऊषा अर्घ्य के साथ होता है। छठ पूजा का त्योहार उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल व मध्य प्रदेश में खास तौर पर मनाया जाता है। छठ पर्व को डाला छठ, सूर्य षष्ठी या प्रतिहार के नाम से भी जाना जाता है। जानें छठ पर्व का नहाय खाय, खरना, संध्या अर्घ्य व ऊषा अर्घ्य कब है।देखें छठ पूजा कैलेंडर- नहाय-खाय: 25 अक्टूबर (शनिवार) खरना- 26 अक्टूबर (रविवार) संध्या अर्घ्य- 27 अक्टूबर (सोमवार) ऊषा अर्घ्य- 28 अक्टूबर (मंगलवार) नहाय-खाय: छठ पर्व का पहला दिन नहाय-खाय होता है। इस दिन व्रती किसी पवित्र नदी में या घर पर ही स्नान के पानी में गंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.