सुपौल, नवम्बर 14 -- Chhatapur Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में सुपौल जिले की छातापुर सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। यहां सीधा जीत-हार का मुकाबला भाजपा और राजद के बीच है। भाजपा से नीरज कुमार लगातार चौथी बार चुनावी मैदान में हैं। वहीं, उनके विजय रथ को रोकने के लिए राजद ने विपिन कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा जन सुराज से अभय कुमार सिंह भी मैदान में हैं। नीरज कुमार सिंह 2010 में जदयू, 2015 और 2020 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। दोपहर 4.10 बजे- Chhatapur Chunav Result 2025: भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार 14212 वोटों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं। दोपहर 1.35 बजे- Chhatapur Chunav Result 2025: भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार 6237 वोटों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं। दोपहर 12.15 बजे- Chhatap...