सुपौल, नवम्बर 14 -- Chhatapur Chunav Seat LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में सुपौल जिले की छातापुर सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। यहां सीधा जीत-हार का मुकाबला भाजपा और राजद के बीच था। भाजपा से नीरज कुमार लगातार चौथी बार चुनावी मैदान में थे। वहीं, उनके विजय रथ को रोकने के लिए राजद ने विपिन कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया था। इसके अलावा जन सुराज से अभय कुमार सिंह भी मैदान में थी। नीरज कुमार सिंह 2010 में जदयू, 2015 और 2020 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। शाम 7.55 बजे- Chhatapur Chunav Result 2025: भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार 16178 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। नीरज कुमार चौथी बार लगातार चुनाव जीते हैं। दूसरे नंबर पर राजद के विपिन कुमार सिंह रहे। शाम 6.13 बजे- Chhatapur Chunav Result 2025: भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार...