नई दिल्ली, मार्च 6 -- लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी 'छावा' को दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं। इस फिल्म में विकी कौशल की एक्टिंग की खूब पसंद किया गया। मूवी में विकी के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आईं थीं। 'छावा' ने 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म को रिलीज हुए आज 21 दिन हो गए हैं। 21 दिनों बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है। इसी बीच अब फिल्म के गुरुवार के दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुकी है। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने 21वें दिन कितना कलेक्शन कर लिया है।शानदार हैं फिल्म का कलेक्शन 'छावा' का डंका आज पूरी दुनिया में बज रहा है। 'छावा' ने कई फिल्म को कमाई के मामले में धूल चटा दी है। फिल्म में विकी कौशल और रश्मिका के अलावा मुगल सम्राट औरंगजेब बने अक्षय खन्ना, विनीत कुमार सिंह और आशुतोष राणा जैसे कलाकारों ने भ...